Description
आशा सहाय जी द्वारा रचित हिंदी कहानियों का संकलन
आमुख
यथार्थ और कल्पना का सम्मिश्रण काव्य जगत और कथा जगत दोनों का सत्य है। अनुभूति दोनों का मूल आश्रय है पर कथाएँ कथ्य में यथार्थ के कुछ अधिक करीब होती हैं। अब तक मेरे दो काव्य संग्रह ही प्रकाशित हुए हैं। कहानी संग्रह के क्षेत्र में मेरा यह प्रयास नवीन ही है। ‘नारी तेरा मन’ की इन कहानियों में मैंने नारी चरित्र की गहराईयों में झाँकने की कोशिश की है। नारी जो शक्तिमती है, स्वाभिमानिनी है, स्वतंत्रताप्रिय और विद्रोहिणी है, महत्वाकाँक्षिणी है, अपने स्व को कभी हारने नहीं देना चाहती। यह आज का युगसत्य है। इन सबके बावजूद वह कोमल हृदया नारी भी है। अपने इर्द गिर्द अथवा सम्पर्क में आये नारी चरित्रों के सत्य को पहचानने की कोशिश मैने अपनी कहानियों में की है। अपनी इस चेष्टा के साथ ही इसे सहृदय समाज के सम्मुख प्रस्तुत करना चाहती हूँ। इन्ही नारी चरित्रों में कोई लछमिनिया है तो कोई मालती । कोई रूपा है तो कोई रोज। इनकी विवशता में छिपी इनकी शक्ति ही इन्हें विशेष चरित्र बनाती है। शक्ति सम्पन्नता की ओर उन्मुख समस्त नारी समाज को मेरी यह कृति समर्पित है। आशा सहाय ई मेल : ashasahay01@gmail.com दूरभाष: 9934104429
Reviews
There are no reviews yet.