Ready to ship in 1-2 business days
Shipping Policy
Our systems are being upgraded. Orders between 3 Mar and 7 Mar 2025 will be shipped from 8 Mar 2025 onwards.
₹199.00 incl. GST
Looking for coupon codes? See ongoing discounts‘जहाँगीर की स्वर्णमुद्रा’ सुविख्यात फ़िल्म-निर्देशक और बांग्ला लेखक सत्यजित राय की बारह कहानियों का महत्त्वपूर्ण संग्रह है।
सत्यजित राय विरल कथा-स्थितियों और मानव-जीवन की विविधता के चितेरे हैं। देशकाल का परिवेश इस चित्रण में एक विराट फलक का कार्य करता है और उनकी अनुभव-सम्पन्न जीवन-दृष्टि विविध रंगों का। एक ऐसा समाज इन कहानियों में बराबर दिखाई देता है, जिसमें विभिन्न प्रकार की आशंकाएँ, कुंठाएँ और अन्तर्विरोध मानव-जीवन को प्रभावित-परिचालित करते हैं। फिर भी उनका मनुष्य कहीं हारता नहीं। ठगा जाकर भी ठगने की कोशिश नहीं करता और मानव-मूल्यों के प्रति एकनिष्ठ बना रहता है। यही कारण है कि वर्तमान व्यावसायिक सभ्यता से शोषित-प्रताड़ित होने के बावजूद कहीं-कहीं तो वह नैतिक प्रतिरोध की शक्ल अख़्तियार करता दिखाई देता है।
राय के कथा-लेखन की कुछ और विशेषताओं से भी ये कहानियाँ परिचित कराती हैं। मसलन, स्थितियों की निस्संग रहस्यात्मकता, व्यंग्य-विनोद का महीन पुट और शिल्पगत नाटकीयता। संक्षेप में कहा जाए तो हिन्दी पाठकों के लिए ये कहानियाँ एक अलग तरह का अनुभव-संसार सँजोए हुए हैं।
10 in stock
Report AbuseReady to ship in 1-2 business days
Shipping Policy
Our systems are being upgraded. Orders between 3 Mar and 7 Mar 2025 will be shipped from 8 Mar 2025 onwards.
Weight | 120 g |
---|---|
Dimensions | 18 × 12 × 1 cm |
Book Author | |
Publisher | |
Language | |
Pages | 176 |
Binding | |
Condition |
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
Reviews
There are no reviews yet.