Stree Kavita : Pahachan Aur Dwandwa – 2 by Rekha Sethi
Original price was: ₹695.00.₹591.00Current price is: ₹591.00. incl. GST
Looking for coupon codes? See ongoing discountsएक मानवीय इकाई के रूप में स्त्री और पुरुष, दोनों अपने समय व यथार्थ के साझे भोक्ता हैं लेकिन परिस्थितियाँ समान होने पर भी स्त्री-दृष्टि दमन के जिन अनुभवों व मन:स्थितियों से बन रही है, मुक्ति की आकांक्षा जिस तरह करवटें बदल रही है, उसमें यह स्वाभाविक है कि साहित्यिक संरचना तथा आलोचना, दोनों की प्रणालियाँ बदलें। स्त्री-लेखन स्त्री की चिन्तनशील मनीषा के विकास का ही ग्राफ़ है जिससे सामाजिक इतिहास का मानचित्र गढ़ा जाता है और जेंडर तथा साहित्य पर हमारा दिशा-बोध निर्धारित होता है। भारतीय समाज में जाति एवं वर्ग की संरचना जेंडर की अवधारणा और स्त्री-अस्मिता को कई स्तरों पर प्रभावित करती है।
स्त्री-कविता पर केन्द्रित प्रस्तुत अध्ययन जो कि तीन खंडों में संयोजित है, स्त्री-रचनाशीलता को समझने का उपक्रम है, उसका निष्कर्ष नहीं। पहले खंड, ‘स्त्री-कविता : पक्ष और परिप्रेक्ष्य’ में स्त्री-कविता की प्रस्तावना के साथ-साथ गगन गिल, कात्यायनी, अनामिका, सविता सिंह, नीलेश रघुवंशी, निर्मला पुतुल और सुशीला टाकभौरे पर विस्तृत लेख हैं। एक अर्थ में ये सभी वर्तमान साहित्यिक परिदृश्य में विविध स्त्री-स्वरों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनकी कविता में स्त्री-पक्ष के साथ-साथ अन्य सभी पक्षों को आलोचना के केन्द्र में रखा गया है, जिससे स्त्री-कविता का बहुआयामी रूप उभरता है। दूसरा खंड, ‘स्त्री-कविता : पहचान और द्वन्द्व’ स्त्री-कविता की अवधारणा को लेकर स्त्री-पुरुष रचनाकारों से बातचीत पर आधारित है। इन रचनाकारों की बातों से उनकी कविताओं का मिलान करने पर उनके रचना-जगत को समझने में तो सहायता मिलती ही है, स्त्री-कविता सम्बन्धी उनकी सोच भी स्पष्ट होती है। स्त्री-कविता को लेकर स्त्री-दृष्टि और पुरुष-दृष्टि में जो साम्य और अन्तर है, उसे भी इन साक्षात्कारों में पढ़ा जा सकता है। तीसरा खंड, ‘स्त्री-कविता : संचयन’ के रूप में प्रस्तावित है…।
इन सारे प्रयत्नों की सार्थकता इसी बात में है कि स्त्री-कविता के माध्यम से साहित्य और जेंडर के सम्बन्ध को समझते हुए मूल्यांकन की उदार कसौटियों का निर्माण हो सके जिसमें सबका स्वर शामिल हो।
10 in stock
- Shipping
- Additional information
- Reviews (0)
- Questions & Answers
- Seller Info
- More Products
- Product Enquiry
Additional information
Weight | 350 g |
---|---|
Dimensions | 22 × 14 × 2 cm |
Book Author | |
Publisher | |
Language | |
Pages | 246 |
Binding | |
Condition |
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
Seller Information
- Store Name: Rajkamal Prakashan
- Seller: Rajkamal Prakashan
- No ratings found yet!
-
Hasya Vyang Ki Shikhar Kavitaye by Ed. Arun Gemini
Sale! Original price was: ₹250.00.₹225.00Current price is: ₹225.00. incl. GST Buy NowAdd to cart -
Shekhar Ek Jeevani : Part-2 by Sachchidananda Hirananda Vatsyayan ‘Ajneya’
Sale! Original price was: ₹895.00.₹761.00Current price is: ₹761.00. incl. GST Buy NowAdd to cart -
Arkadipt by Usha Priyamvada
Sale! Original price was: ₹399.00.₹359.00Current price is: ₹359.00. incl. GST Buy NowAdd to cart -
Rinjal Dhanjal by Phanishwarnath Renu
₹199.00 incl. GST Buy NowAdd to cart -
Pratinidhi Vyang : Harishankar Parsai by Harishankar Parsai
₹199.00 incl. GST Buy NowAdd to cart -
Meera Ka Jeevan by Arvind Singh Tejawat
Sale! Original price was: ₹350.00.₹315.00Current price is: ₹315.00. incl. GST Buy NowAdd to cart
Reviews
There are no reviews yet.