Hashimpura 22 May by Vibhuti Narayan Rai
₹199.00 incl. GST
Looking for coupon codes? See ongoing discountsसाल 1987; दिन 22 मई; समय तक़रीबन आधी रात। ग़ाज़ियाबाद से सिर्फ़ पन्द्रह-बीस किलोमीटर दूर मकनपुर गाँव की नहर के किनारे आज़ाद भारत का सबसे भयावह हिरासती हत्याकांड हुआ था। पी.ए.सी. ने मेरठ के हाशिमपुरा मुहल्ले से उठाकर कई दर्जन मुसलमानों को यहाँ नहर की पटरी पर लाकर मार दिया था। विभूति नारायण राय उस समय गाजियाबाद के पुलिस कप्तान थे।
यह पुस्तक लेखक द्वारा उसी समय लिए गए एक संकल्प का नतीजा है, जब वे धर्मनिरपेक्ष भारत की विकास-भूमि पर अपने लेखकीय और प्रशासनिक जीवन के सबसे जघन्य दृश्य के सम्मुख थे। साम्प्रदायिक दंगों की धार्मिक-प्रशासनिक संरचना पर गहरी निगाह रखनेवाले, और ‘शहर में कर्फ़्यू’ जैसे अत्यन्त संवेदनशील उपन्यास के लेखक विभूति जी ने इस घटना को भारतीय सत्ता-तंत्र और भारतवासियों के परस्पर सम्बन्धों के लिहाज़ से एक निर्णायक और उद्घाटनकारी घटना माना और इस पर प्रामाणिक तथ्यों के साथ लिखने का फ़ैसला लिया जिसका नतीजा यह पुस्तक है।
यह सिर्फ़ उस घटना का विवरण भर नहीं है, उसके कारणों और उसके बाद चले मुक़दमे और उसके फ़ैसले के नतीजों को जानने की कोशिश भी है। इसमें दु:ख है, चिन्ता है, आशंका है, और उस ख़तरे को पहचानने की इच्छा भी है जो इस तरह की घटनाओं के चलते हमारे समाज और देश की सामूहिकता के सामने आ सकता है—घृणा, अविश्वास और हिंसा का चहुँमुखी प्रसार।
उम्मीद करते हैं कि इस किताब को पढ़ने के बाद हम एक सभ्य नागरिक समाज के रूप में अपने आस-पास पसरते इस ख़तरे के प्रति सतर्क होंगे और इसे रोकने का संकल्प लेंगे, जिसके कारण हाशिमपुरा जैसे कांड वैधता पाते हैं।
10 in stock
- Shipping
- Additional information
- Reviews (0)
- Questions & Answers
- Seller Info
- More Products
- Product Enquiry
Additional information
Weight | 250 g |
---|---|
Dimensions | 21 × 13 × 2 cm |
Book Author | |
Publisher | |
Language | |
Pages | 160 |
Binding | |
Condition |
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
Seller Information
- Store Name: Rajkamal Prakashan
- Seller: Rajkamal Prakashan
- No ratings found yet!
-
Ranger Kavi Asit Kumar Haldar Ek Jivnalekhya by Gautam Haldar, Tr. Ramshankar Dwivedi
Sale! Original price was: ₹1,495.00.₹1,271.00Current price is: ₹1,271.00. incl. GST Buy NowAdd to cart -
Bawan Chitthiyan by Babusha Kohli
Sale! Original price was: ₹695.00.₹591.00Current price is: ₹591.00. incl. GST Buy NowAdd to cart -
Awaak : Kailash – mansarovar : Ek Antaryatra by Gagan Gill
Sale! Original price was: ₹995.00.₹846.00Current price is: ₹846.00. incl. GST Buy NowAdd to cart -
Rajbhasha Sahuliyatkaar by Dr. V. Venkateswara Rao
Sale! Original price was: ₹750.00.₹638.00Current price is: ₹638.00. incl. GST Buy NowAdd to cart -
Sansar Mein Nirmal Verma : Uttararddh by Nirmal Verma, Ed. Gagan Gill
Sale! Original price was: ₹895.00.₹761.00Current price is: ₹761.00. incl. GST Buy NowAdd to cart -
Vichar Ka Aina Kala Sahitya Sanskriti : Premchand by Premchand, Ed. Ashutosh Partheshwar, Series Ed. Badari Narayan
Sale! Original price was: ₹695.00.₹591.00Current price is: ₹591.00. incl. GST Buy NowAdd to cart
Reviews
There are no reviews yet.